फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

करोड़ों की ठगी के आरोपी की तीन करोड़ की संपत्ति अटैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:42 PM IST
सार

करोड़ों की ठगी के आरोपी की तीन करोड़ की संपत्ति अटैच गढ़मुक्तेश्वर।रकम दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी के आरोपी अशोक चौहान की शनिवार को तीन करोड़ की संपत्ति अटैच की गई।जिसका खुलासा लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2021 में हुआ।

विज्ञापन
hapur news
गढ़ में हाईवे किनारे स्थित अशोक चौहान की भूमि को अटैच करते एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी। - फोटो : GARH

विस्तार

करोड़ों की ठगी के आरोपी की तीन करोड़ की संपत्ति अटैच
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। रकम दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी के आरोपी अशोक चौहान की शनिवार को तीन करोड़ की संपत्ति अटैच की गई। आरोपी का नेशनल हाईवे पर राही होटल के पास एक प्लॉट है, अधिकारियों के आदेश पर एसडीएम और सीओ ने उक्त भूमि पर सार्वजनिक सूचना का बोर्ड लगवा दिया ताकि उक्त भूमि की खरीद फरोख्त न हो सके।

एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि 2012 में चांदनेर निवासी अशोक चौहान समेत पांच लोगों ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी का संचालन किया था, जिसमें आरोपियों ने गढ़, बहादुरगढ़, आसपास के जनपद नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर के लोगों से 18 माह में रकम दोगुना करने का लालच देकर पांच सौ करोड़ से अधिक रुपये हड़पे थे। जिसका खुलासा लॉकडाउन के दौरान वर्ष 2021 में हुआ। ठगी का खुलासा होने पर आरोपी अशोक, धर्मपाल, अशोक चौहान समेत पांचों आरोपी लोगों का पैसा हड़पकर फरार हो गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। वहीं आरोपी फिलहाल जेल में हैं। आरोपियों की संपत्ति की जांच के दौरान अशोक का एक प्लॉट भी मिला है, जिसको पुलिस बल के साथ अटैच कर लिया है। इसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed