फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पुलिस मुठभेड़ में देवली गोलीकांड के दोनों हमलावर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:42 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में देवली गोलीकांड के दोनों हमलावर गिरफ्तार गढ़मुक्तेश्वर।वीरेंद्र की हत्या करने जा रहे थे हमलावरमिथुन ने बताया कि हमले में सरफुद्दीन की मौत हो गई, लेकिन सुजीत और वीरेंद्र बच गए।

विज्ञापन
hapur news
सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश। - फोटो : GARH

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ में देवली गोलीकांड के दोनों हमलावर गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव देवली में शराब कारोबारी सुजीत भाटी, उसके तहेरे भाई वीरेंद्र भाटी और सरफुद्दीन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के मामले में सिंभावली पुलिस और स्वाट टीम ने दोनों हमलावरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता पूनम के फौजी पति ने उन्हें सुजीत की हत्या की सुपारी दी थी। दोनों हमलावरों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव देवली में दो अक्तूबर की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने नानपुर रोड पर खेतों से लौट रहे सुजीत भाटी, वीरेंद्र भाटी और सरफुद्दीन पर फायरिंग की थी। इनमें से सरफुद्दीन की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। इस मामले में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता पूनम निवासी गोविंदपुरी जनपद मेरठ और उसके सहयोगी अंकित निवासी गांव डेरियो रछोती, मेरठ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हमलावरों में शाका उर्फ हिमांशु और मिथुन निवासी जनपद मेरठ की तलाश में सिंभावली पुलिस और स्वाट टीम जुटी हुई थी। शुक्रवार की रात डिबाई-देवली रोड पर हुई मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों हमलावरों को उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। हमलावरों से की गई पूछताछ में मुख्य साजिशकर्ता पूनम के पति नवीन फौजी का नाम भी प्रकाश में आया है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरे भाई ने साथी से मिलकर दिया घटना को अंजाम
सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान हिमांशु ने बताया कि वह पूनम की बुआ का बेटा है। पूनम अपने भाई आदेश की मौत का जिम्मेदार सुजीत और उसके भाई को मानती थी, जिसे लेकर पूनम के पति नवीन फौजी, जो वर्तमान में भटिंडा पंजाब में तैनात है। उसने सुजीत की हत्या के लिए उसे ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें से एक लाख रुपये उसे मिल चुके हैं। उसने अपने साथी मिथुन के साथ घटना को अंजाम दिया। उनका निशाना सुजीत भाटी था, लेकिन उसे अकेला ना पाकर तीनों पर ही फायरिंग की गई।

वीरेंद्र की हत्या करने जा रहे थे हमलावर
मिथुन ने बताया कि हमले में सरफुद्दीन की मौत हो गई, लेकिन सुजीत और वीरेंद्र बच गए। जिनमें से सुजीत अभी दिल्ली के अस्पताल में है और वीरेंद्र घर लौट चुका है। शुक्रवार की रात वह दोनों वीरेंद्र की हत्या करने के मकसद से देवली जा रहे थे।

सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश।

सिंभावली पुलिस की गिरफ्त में घायल बदमाश।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed