{"_id":"6331dd7a68a80c448a4e1a27","slug":"hapur-news-garh-news-gbd245143041","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या
सार
रंजिश में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या गढ़मुक्तेश्वर।विरोध करने पर मोहल्ले निवासी यासीन की भी पिटाई की गई, जैसे तैसे कर यासीन वहां से बचकर निकल आया और परिजनों को सूचना देकर घटना की जानकारी दी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गढ़ में युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंजिश में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नदीम (28) की सोमवार सुबह मोहल्ले में ही रहने वाले चार लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
परिजनों के अनुसार नदीम सब्जी बेचने का काम करता था। रविवार की रात करीब 9 बजे नदीम घर पहुंचा, जिसके बाद वह सो गया। सुबह करीब 4.30 वह मंडी से सब्जी खरीदने के घर से निकल गया। इसी बीच स्याना रोड पर एक डग (वाहन धुलाई सेंटर) पर पहुंचा तो उसको मोहल्ले के ही नय्यूम, तसलीम, अब्दुल और इरशाद ने रोक लिया और उसको ट्रक से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विरोध करने पर मोहल्ले निवासी यासीन की भी पिटाई की गई, जैसे तैसे कर यासीन वहां से बचकर निकल आया और परिजनों को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। नदीम के परिजन वहां पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। वहीं परिजनों ने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अस्पताल आने से पहले ही हो गई थी मौत
आरोपियों की पिटाई से नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे ऑटो में बैठाकर स्याना रोड स्थित एक अस्पताल में छोड़ आए। अस्पताल के संचालक ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वहीं चिकित्सक के अनुसार युवक जब अस्पताल आया था, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई थी कहासुनी
मृतक के भाई दानिश ने बताया कि तीन दिन पहले मारपीट करने वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, रंजिशन आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसके भाई की हत्या की है।
कोट -
मृतक के साथ हुई घटना के मामले को जिन लोगों ने देखा है, उनसे पूछताछ की जा रही है, वहीं मृतक के भाई दानिश की तहरीर पर आरोपी नय्यूम, तसलीम, अब्दुल और इरशाद पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुकेश कुमार मिश्रा, एएसपी

हापुड़ः मृतक नदीम का फाइल फोटो- फोटो : GARH

गढ़ में युवक की हत्या के बाद जानकारी करते इंस्पेक्टर अमित सिंह।- फोटो : GARH