{"_id":"6318cd65a92cac651d2ac559","slug":"hapur-news-garh-news-gbd24417256","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में लूट का खुलासा न होने पर बाजार बंद करेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में लूट का खुलासा न होने पर बाजार बंद करेंगे व्यापारी
विज्ञापन
गढ़ में लूट के मामले में खुलासा न होने पर बैठक करते व्यापारी।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे में लूट का खुलासा न होने पर बाजार बंद करेंगे व्यापारी
गढ़मुक्तेश्वर। लोहा व्यापारी से तीन लाख रुपये की लूट का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है। व्यापारियों ने मंगलवार को बैठक करते हुए चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस खुलासा नहीं करती है, तो बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मंगलवार को पीड़ित व्यापारी पुनीत गोयल के आवास पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई जिसमें नगर अध्यक्ष मूलचंद सिंघल ने कहा कि एक सितंबर को व्यापारी साथी के साथ लूट हुई, पुलिस अभी तक सिर्फ कैमरे खंगालने में जुटी है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। जब से मंडी में लूट की घटना हुई है, तभी से व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि 10 दिन बाद जवाहर गंज मंडी में धान का कारोबार शुरू हो जाएगा, पुलिस जल्द से जल्द घटना का खुलासा करे। उन्होंने कहा कि जनपद में जिस समय प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप विकास कार्यों की समीक्षा के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, उस समय खुलेआम लूट और चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी।
वहीं व्यापारियों ने बैठक में निर्णय लिया कि पुलिस को 24 घंटे का समय दिया जाता है, यदि 24 घंटे में कोई खुलासा नहीं कर पाती है, तो गढ़ चौपला से लेकर मेन बाजार तक बाजार बंद किया जाएगा, सभी व्यापारी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर अतुल, निखिल, बिट्टू, मूलचंद, राजू, अंकुर, पुनीत, बीरेश, धमेंद्र, मोनू, अनुराग, नितिश, रामोतार, शुभम, विशाल, राजेश, सुबोध, पंकज, अजय, अंकित, पवन, विपिन आदि मौजूद रहे। संवाद