{"_id":"6310efeb341be801071d2ad5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2438808135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया बांस में बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया बांस में बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयाबांस में बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस में बदमाशों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को गांव में बने एक फार्म हाउस की दीवार पर चोक से उल्लेख मिला, जिसमें लिखा था कि जिन लोगों ने 6 राइफल, 3 चाकू, 70 हजार नकदी और जूते चोरी किए हैं, उन्हें लौटा दें, अन्यथा स्कूल के बच्चों को किडनैप कर लेंगे, जिसके बाद पुलिस ने जंगल में कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
ग्रामीण जयपाल, अशोक, डोरी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना वह खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जाते हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे गांव में एक संदिग्ध व्यक्ति उनके पास पहुंचा और उनसे पानी मांगा, जिसके बाद वह वहां से चला गया। ग्रामीणों के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति करीब छह फिट का था, जिसने मुंह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था, हाथ में एक डंडा भी था। इसके अलावा गांव की तीन युवतियों ने बताया कि जब वह खेतों से चारा लेकर लौट रहीं थी, तो एक युवती को संदिग्ध ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवतियों को एकत्र होते देख वह भाग गया।
धमकी भरे संदेश से ग्रामीण भयभीत
ग्रामीणों के अनुसार गांव में मुख्य रास्ते पर एक फार्म हाउस बना हुआ है, जिसकी दीवार पर उन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह एक लेख पढ़ा। दीवार पर चोक से लिखा हुआ था कि जिसने हमारा सामान चुराया हो, सामान को फार्म के पीछे डाल दें, यदि ऐसा न हुआ तो हम स्कूल के बच्चों को किडनैप करना शुरू कर देंगे। हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। घास काटने वाले को सूचित किया जाता है। हमारा सामान डाल दें, नहीं तो मारना शुरू कर देंगे। सामान में 70 हजार रुपये, 6 राइफल, 3 चाकू और जूते। इस लेख को देख ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ड्रोन से जंगल में की छानबीन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर और वन विभाग टीम ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से गांव के जंगल में संदिग्धों की तलाश की, करीब पांच घंटे तक लगातार पुलिस द्वारा जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में दो टीम काम कर रही हैं, यदि कोई संदिग्ध गांव में छिपे हैं, तो जल्द पकड़े जाएंगे।