{"_id":"6310ed9de4c8b44304685033","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2438798150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौताई में दिनदहाड़े मकान में लाखों के गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौताई में दिनदहाड़े मकान में लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौताई में दिनदहाड़े मकान से लाखों के गहने और नकदी चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में दिनदहाड़े चोरों ने लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता राजो ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अपने परिजनों के साथ घर का ताला लगाकर खेतों पर काम काज के लिए चली गई थी। जब परिवार के सदस्य खेत से लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। मकान में अंदर जाकर देखा तो अलमारी व संदूक का सामान बिखरा पड़ा मिला। महिला ने बताया कि अलमारी और संदूक में रखी 2 सोने की अंगूठी, 4 सोने के कंगन, 1 जोड़ी बाली, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब और 62 हजार रुपये की नकदी भी गायब मिली। पीड़िता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई चोरी से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं चोरी के संबंध में पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मौके पर पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुुलिस के लिए चुनौती बन रही घटनाएं
गांव मानकचौक में 27 अगस्त की रात तीन घरों में लाखों के जेवर और नकदी की चोरी की थी। वहीं सिंभावली के गांव ढाना में लाखों के गहने और 40 हजार की नकदी चोरी हुई थी। सिंभावली पुलिस संबंधित घटना में चोरों का कोई सुराग नहीं जुटा पाई है। वहीं अब गांव दौताई में दिनदहाड़े हुई घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि सभी घटनाओं में एसओजी, सर्विलांस समेत कोतवाली पुलिस कार्य कर रही है, जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। संवाद