फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

डकैती और हत्या के मुख्य आरोपी को सिंभावली में तलाश रही राजस्थान पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
डकैती और हत्या के मुख्य आरोपी को सिंभावली में तलाश रही राजस्थान पुलिस
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। राजस्थान के मुंडावर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले डकैती और वृद्धा की हत्या के मुख्य आरोपी को राजस्थान पुलिस सिंभावली में तलाश रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है, वहीं लूटा गया कुछ सामान भी बरामद कर लिया है।

राजस्थान के जनपद भिवाडी के मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव सिहाली खुर्द निवासी बलराम यादव ने थाना मुंडावर में तहरीर दी थी। जिनके अनुसार 25 अगस्त की रात बदमाशों ने उसकी माता कृष्णा देवी की हत्या कर ट्रैक्टर, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मुंडावर पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजस्थान पुलिस के इंस्पेक्टर संजय शर्मा को जांच के दौरान हत्याकांड में शामिल बदमाशों एवं लूटे गए ट्रैक्टर के सिंभावली क्षेत्र में होने की सूचना मिली। जिसके बाद 28 अगस्त को राजस्थान पुलिस की टीम सिंभावली पहुंच गई। पुलिस ने क्षेत्र के गांव खुडलिया, दरियापुर, कुराना समेत अन्य गांवों से पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान राजस्थान पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के जंगल से बरामद कर लिया। वहीं अन्य कुछ सामान भी बरामद हुआ है। लेकिन घटना में शामिल मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। जिनकी तलाश में राजस्थान पुलिस सिंभावली पुलिस के साथ मिलकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश लगातार जारी है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed