{"_id":"62ffc82a88c4c05ae43ce97d","slug":"hapur-news-garh-news-gbd24322073","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो खुद बनवाई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो खुद बनवाई सड़क
विज्ञापन
गांव बदरखा में ईंटों का खरंजा बनाते ग्रामीण।
- फोटो : GARH
जिम्मेदारों ने नहीं सुनी तो खुद बनवाई सड़क
गढ़मुक्तेश्वर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बदरखा के मोहल्ला गुलालिया में पिछले कई साल से सड़क टूटी हुई थी, शिकायत के बाद भी जब सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने स्वयं श्रमदान करके सड़क बनवा दी। ग्रामीणों ने ब्लॉक के अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ अनदेखी का आरोप लगाया है।
ग्रामीण अंबार अली ने बताया कि मोहल्ला गुलालिया में करीब चार वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। जिसके लिए ग्रामीणों ने कई बार जनसुनवाई पोर्टल, ब्लॉक अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया, जिसके चलते रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को ग्रामीण आसिम, सरताज, नईम, अनीस, माशाल्लाह, फकीरा, अय्युब, नदीम, इंतजार ने श्रमदान करके ईंटों का खड़ंजा लगवा दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में खुद ही सड़क का निर्माण करना पड़ा। सड़क और नाली के निर्माण न होने के कारण आसपास की आबादी का पानी सड़क पर ही भरा रहता है, जिसके चलते ग्रामीणों में बीमारी फैलने का खतरा मंडराता है।
एडीओ पंचायत सतीश चंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो वीडीओ को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी, जिसके बाद सड़क और नाली का एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कराया जाएगा। संवाद