{"_id":"62ed50f7f365650d3c78373e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd242590922","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के हस्तक्षेप से 20 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के हस्तक्षेप से 20 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
गढ़ में कचहरी रोड पर गिरा पेड़।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका के हस्तक्षेप से 20 घंटे गुल रही बिजली
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में कचहरी रोड पर मोहल्ला अहाता बस्ती राम में सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया था, जिससे वहां से गुजर रही विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। वन विभाग के कर्मचारी जब पेड़ कटवाने पहुंचे तो पालिका के कर्मचारी ने पेड़ को अपने विभाग का बताकर काम रुकवा दिया। इससे लगभग 20 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे कचहरी रोड पर खड़ा करीब छह दशक पुराना पेड़ अचानक से गिर गया। गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर सुबह वन विभाग की टीम को पेड़ काटने और हटाने के लिए भेज दिया था। लेकिन वहां नगर पालिका का कर्मचारी पहुंचा और पेड़ को पालिका का बताकर काम रुकवा दिया, जिसके कारण शाम होने पर पेड़ काटने की अनुमति मिल पाई। नगर पालिका के इस हस्तक्षेप के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। मोहल्लावासी संजीत, ललित, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पंकज, अशोक ने बताया कि पूरी रात और पूरे दिन करीब 20 घंटे बिजली बाधित होने के कारण लोगों को परेशानी बनी रही।
वनक्षेत्राधिकारी ने कहा कि यह पेड़ वन विभाग के रिकार्ड में ही दर्ज है, यदि इससे संबंधित कोई पत्र पालिका के पास मौजूद हो तो वह दिखाए, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सके। जिसके बाद नगर पालिका ईओ ने पेड़ काटने के मंजूरी देकर शाम को कार्य शुरू कराया।