फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दौताई नहर के पास तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : GARH
दौताई नहर के पास तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गोकशी करने के लिए जा रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मेरठ रोड पर गांव दौताई नहर के पास से गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों से एक गोवंश समेत उपकरण बरामद किए।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर टीम के साथ मेरठ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गोकसी की सूचना मिली। गढ़ कोतवाली पुलिस मेरठ रोड पर गांव दौताई के जंगल में पहुंची, जहां मध्य गंग नहर पटरी पर एक गोवंश के साथ तीन युवक दिखाई दिए, जो पुलिस को देख जंगल में छिपने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने चारों तरफ से घिरा देख पुलिस पर तीन फायर झोंक दिए, वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश इरफान के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम इरफान, इरफान उर्फ अरकान निवासी दौताई और मुस्तकीन कुरैशी निवासी खालापार मुजफ्फरनगर बताया है। बदमाशों ने बताया कि वह लोग गांव दौताई से गोवंश को लेकर कटान के लिए जा रहे थे। बदमाशों से एक जिंदा गोवंश, दो तमंचे, चार कारतूस और तीन खोखे, चाकू, लकड़ी के गुटखे और कुल्हाड़ी बरामद हुए।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बदमाशों का अपराधिक इतिहास निकाला गया तो आरोपी इरफान, इरकान उर्फ अरकान और मुस्तकीम कुरैशी पर गोकसी, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैगस्टर के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed