{"_id":"62dd87f93c08fc0cae05e68c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd242012032","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के साथ घर पर सो रही महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसका पति भारतीय सेना में काम करता है। जिसके चलते वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। 22 जुलाई की रात वह बच्चों के साथ एक कमरे में सो रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का ही रहने वाला केशव उर्फ निक्कू दीवार कूद कर उसके घर में घुस आया। जिसने कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आंख खुलने पर उसने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। शोर मचाने पड़ासे में रहने वाली जेठानी और उनके बच्चे मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद वह काफी डर गई, जिसके चलते रात में जेठानी उसके पास ही रूक गई। पीड़िता का कहना है कि रात करीब एक बजे आरोपी दोबारा घर में घुस गया। जिसे देखकर उन्होंने शोर मचाया, तो आरोपी फिर से भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केशव के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।