{"_id":"62dd874f9657051d3c1f6afc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2420119121","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ पुलिस ने किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बहादुरगढ़ निवासी वरुण पर उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी व किशोरी की तलाश कर रही थी। सीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर बहादुरगढ़ में दबिश देकर अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं किशोरी से की गई पूछताछ के बाद आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।