{"_id":"62d83287a9cb8537ee5c70c8","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2418261168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के डांटने पर स्कूल नहीं पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के डांटने पर स्कूल नहीं पहुंचे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक के डांटने पर छात्र नहीं पहुंचे स्कूल
गढ़मुक्तेश्वर। नगर स्थित एक संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के डांटने पर नाराज दो छात्र स्कूल नहीं पहुंच। परिजनों द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने दोनों छात्रों को गढ़-स्याना चौपला से पकड़ लिया और उनके परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में दो छात्रों ने विद्यालय के ही अन्य छात्रों पर पानी डाल दिया था, जिससे उनमें कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर प्रधानाचार्य ने दोनों बच्चों को डांट दिया और विद्यालय के नियमों का पालन करने के लिए कहा। जिसके बाद छात्र अवकाश होने पर गढ़ में ही अपने रिश्तेदार के घर लौट गए। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह को श्रीयांश और युवांक घर से विद्यालय के लिए निकले थे, लेकिन शिक्षक की डांट के डर के कारण कहीं ओर चले गए। इस बात की सूचना परिजनों ने डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को गढ़ स्याना चौपला के पास से पकड़ लिया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों बच्चों को समझाया और काउंसलिंग करके उन्हें भविष्य में इस तरह की हरकत न करने के लिए कहा। संवाद