{"_id":"62d45f21b89e0463c4512058","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2416802137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : वाच टॉवर से की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : वाच टॉवर से की जाएगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा : वाच टॉवर से की जाएगी निगरानी
गढ़मुक्तेश्वर। सावन माह शुरू होते ही गंगानगरी ब्रजघाट में कांवड़ियों का आवागमन बढ़ने लगा है। जिसको लेकर एडीजी राजीव सभरवाल ने एसपी दीपक भूकर के साथ ब्रजघाट पहुंचकर गंगा तट पर भ्रमण कर भोले के भक्तों के लिए की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए।
रविवार को एडीजी राजीव सभरवाल ने ब्रजघाट गंगानगरी में कांवड़ियों के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के लिए गंगा में बैरिकेडिंग समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए एसपी दीपक भूकर, एएसपी सर्वेश मिश्रा और सीओ पवन कुमार के साथ उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा के इंतजाम रखने के लिए निर्देश दिए हैं। एडीजी ने बताया कि गंगा तट पर संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाए। इसके अलावा गंगा तट पर रहने वाले गोताखोरों समेत नाविकों के साथ समय समय पर मीटिंग करते रहें, जिससे वह कांवडिय़ों की सु्रक्षा के लिए हमेशा घाट पर मुस्तेद रहें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर, ब्रजघाट चौकी प्रभारी मनोज कुमार भी रहे।
घाट पर आपातकालीन रास्ता भी बनाया जाएगा
मानसून के चलते गंगा के जल स्तर उतार चढ़ाव पर है, इसके अलावा यदि कोई अचानक परेशानी आती है, तो उसमें स्थिति को नियंत्रण रखने के लिए एक पुलिस प्रशासन के लिए एक आपातकाल के लिए भी रास्ता बनाया जाएगा। इसके अलावा ब्रजघाट में गंगा तट पर निगरानी के लिए विशेष टॉवर समेत पुलिसकर्मियों को दूरबीन के साथ तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
पीएसी रीवर भी की जा रही तैनात
ब्रजघाट में पीएसी रीवर भी तैनात हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को डूबने का खतरा नहीं है। एडीजी ने पीएसी अधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें समय समय पर गंगा में गश्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे गहरे जल में जाने वाले लोगों को रोका जा सके।
भगवा वस्त्रों में गश्त करेंगे पुलिसकर्मी
संदिग्धों और शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए भगवा वस्त्रों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही वह समय समय पर घाटों पर गश्त करेंगे, इसके अलावा कोई भी धूम्रपान नहीं करेगा, यदि कोई संदिग्ध मिलता है तो पुलिस उसको तुरंत हिरासत में लेगी।
रात को हाईवे पर लगातार होती रहेगी गश्त
शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए गढ़ कोतवाली पुलिस समेत ब्रजघाट चौकी की पुलिस टीम लगातार नेशनल हाईवे समेत कांवड़ मार्गों पर गश्त करेगी, जिससे किसी भी कांवड़िए को परेशानी न हो। वहीं एडीजी ने बिना सैफ जैकेट नावों में सवारी पर पाबंदी लगाने का भी आदेश दिया।