{"_id":"62c9b63b81d82c3ca23c7ec4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd24128526","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की धोखे से हस्ताक्षर करा शादी कराई रजिस्टर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की धोखे से हस्ताक्षर करा शादी कराई रजिस्टर्ड
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तीन युवकों पर धोखाधड़ी से हस्ताक्षर कराकर फर्जी शादी रजिस्टर्ड कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली महिला का भतीजा विवेक निवासी गांव लोदीपुर छपका अक्सर अपनी बुआ के घर आता-जाता है। जिसके चलते विवेक से उसकी भी जान पहचान है। उसने नवंबर 2021 में मेरठ के एक कॉलेज में बीकॉम में दाखिला लिया था। विवेक ने उसे बताया कि कॉलेज के प्रोफेसर से उसकी जान पहचान है, जिसके चलते वह लाइब्रेरी से किताबों समेत स्कॉलरशिप दिला सकता है। दिसंबर 2021 को विवेक ने स्कॉलरशिप का फार्म भरवाने के लिए मेरठ बुलाया। जिसके बाद वह अपने शैक्षिक दस्तावेज लेकर मेरठ पहुंच गई। विवेक के साथ सौरभ निवासी गांव जिटौला जनपद मेरठ और भीम निवासी गोविंदपुरी मेरठ भी मिले। तीनों आरोपी उसे एक अधिवक्ता के चैंबर में ले गए। जहां उन्होंने शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज ले लिए। एक फार्म भरकर उसके हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान भी लगवा लिए और जल्द ही स्कॉलरशिप मिलने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने उससे शादी करने की जिद की, इनकार करते हुए उसने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। जब परिजनों ने युवक को समझाने की कोशिश की, तो उसने शादी के फर्जी दस्तावेज उनके सामने रख दिए। जबकि उसने कभी भी आरोपी से शादी नहीं की है। युवती का कहना है कि आरोपी उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसके चलते वह कॉलेज भी नहीं जा रही। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विवेक, सौरभ और भीमा के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद