{"_id":"62b5e0ed34d93a3e974ee4a3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240534191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी की बेटी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी की बेटी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसी की बेटी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी युवक ने खेत में काम कर रही मौसी की 11 वर्षीय बटी के साथ ही दुष्कर्म किया। बच्ची ने दो दिन बाद परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी एक बेटी 11 वर्ष की है, जो 22 जून की शाम पड़ोस के ही गांव रामपुर न्यामतपुर के जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान उसकी मौसी का बेटा उसके पास पहुंचा और चारे की गठिया को उठवाने के बहाने उसे गन्ने के खेत में ले गया। जहां पर बच्ची को अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किसी से भी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के डर की वजह से घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी। दो दिन बीतने के बाद बच्ची को परेशानी हुई तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। क्योंकि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मौसी का बेटा अर्जुन ही था। जिसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार की रात कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एवं दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश भी कर दिया गया है।