{"_id":"62b49f9b7e24fd6d3c2396c4","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240491844","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियान गिरोह ने दो घरों से लाखों की नकदी व गहने लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छा बनियान गिरोह ने दो घरों से लाखों की नकदी व गहने लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्छा बनियान गिरोह ने दो घरों से लाखों की नकदी व गहने लूटे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैडा में बुधवार की रात कच्छा बनियान गिरोह के दो बदमाशों ने दो घरों में घुसकर परिजनों को भयभीत करते हुए सोने के कुंडल समेत अन्य गहने व एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दूसरे पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
पीड़ितों के अनुसार बुधवार की रात करीब दो बजे जंगल के निकट जगदीश के मकान की चाहरदीवारी फांदकर कच्छा-बनियान गिरोह के दो बदमाश घर में घुस गए। जिन्होंने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए बुजुर्ग जगदीश और उसकी पत्नी संतो को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद बदमाशों ने महिला के कानों से सोने के कुंडल, कंठी लूट ली। दोनों को आतंकित करते हुए बदमाशों ने अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी भी लूट ली। इसी बीच जगदीश का बेटा तेजिंद्र उर्फ काले मौके पर पहुंचा, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले।
वहीं गांव के दूसरे छोर पर स्थित ओमबीर के घर में घुसे बदमाशों ने दंपती को आतंकित करते हुए कुंडल और सोने की चैन लूट ली। कुंडल झपटने के दौरान ओमबीर की पत्नी फूलवती का कान भी फट गया। बुधवार की रात घटना में जगदीश के बेटे तेजिंद्र और दूसरे पीड़ित ओमवीर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दो वर्ष पहले भी हुई थी लूट
करीब दो साल पहले भी गांव रझैडा में इसी तरह बदमाशों ने किसान अमरजीत के घर में लूट की थी। बदमाशों ने विरोध करने पर अमरजीत व उसके परिजनों को घायल भी कर दिया था।
कोट-
सिंभावली पुलिस का कहना है कि ओमवीर की तहरीर पर चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तेजिंद्र की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद