फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान से कंपनी में निवेश कराकर 18 माह में धन दोगुना करने का झांसा देकर 38 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर कंपनी के निदेशक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बागड़पुर निवासी किसान मूलचंद ने एसपी के आदेश पर बहादुरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि उसकी कृषि भूमि जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव खानपुर में थी। जिसे उसने 60 लाख रुपये में बेच दिया था। जिसके बाद उसकी क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी धर्मपाल से मुलाकात हुई, जिसने बताया कि उसने निफ्टेक ग्लोबल के नाम से एक कंपनी खोली हुई है। जिसने कंपनी में धन निवेश कराने पर 18 माह में दोगुना कर वापस लौटाने की बात भी कही। पीड़ित का कहना है कि आरोपी विश्वास दिलाने के लिए उसे अपनी कंपनी के कार्यालय में भी ले गया। जिसके बाद उसने दिसंबर 2018 में धर्मपाल के बैंक खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। वहीं जनवरी 2019 में 8लाख 50 हजार रुपये एक बार फिर ट्रांसफर किए। जून 2020 में आरोपी और उसके सहयोगी कंपनी बंद कर उसकी 38 लाख 50 हजार रुपया लेकर भाग निकले। इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने में कई बार तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन

आरोपियों की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
गांव चांदनेर निवासी धर्मपाल और उसके साथियों ने निफ्टेक ग्लोबल कंपनी में निवेश कराने के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये हड़प लिए थे, जो कोरोना संक्रमण के दौरान कंपनी बंद कर भाग निकले। इस संबंध में बहादुरगढ़ थाने में दर्जनों लोगों ने मुकदमे भी दर्ज कराए। कंपनी निदेशक समेत उसके साथियों को पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से अक्तूबर 2021 में राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी नोएडा, चांदनेर समेत अन्य स्थानों पर स्थित संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर धर्मपाल निवासी चांदनेर के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed