{"_id":"62a63e13649525093d024cf0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd239951837","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग, हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ीनुमा मकान में लगी आग, हादसा टला
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में श्मशान घाट के पास बनी कंजर बस्ती में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ीनुमा मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ब्रजघाट निवासी तुलसी श्मशान घाट के पास ंजर मोहल्ले में एक झोपड़ीनुमा मकान में रहती है। उसने बताया कि रविवार की दोपहर में वह बाजार में किसी कार्य से गई थी, वहां से लौटने पर देखा कि झोपड़ी में आग लग रही है। आग लगते देख उसके होश उड़ गए, तुरंत ही पीड़िता ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पड़ोसियों ने भी पानी का छिड़काव किया लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इतने में ही सूचना मिलते ही गढ़ फायर स्टेशन से प्रभारी रोदाश सिंह ने फायर टैंकर और टीम के साथ पहुंचकर आग पर पानी की बौछर की, जिससे आग पर काबू पा लिया गया। पीड़िता ने बताया कि झोपड़ी में खाद्य सामग्री, बिस्तर, खाट समेत अन्य सामान रखा हुआ था, जिससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने बताया कि वह आर्थिक स्थिति से कमजोर हैं, प्रशासन द्वारा मदद मिलनी चाहिए।
तहसीलदार विवेक भदौरिया का कहना है कि संबंधित मामले में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी, जिसके बाद मदद भी कराई जाएगी।