फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला से दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला से दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने उप्र महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के आदेश पर सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसने बताया कि उसका निकाह करीब दस माह पूर्व जनपद गौतबुद्धनगर के दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। युवक के परिजनों ने झूठ बोलकर निकाह कराया, शादी के बाद उसे पता चला कि वह पहले से ही आठ बच्चों का पिता है। इतना ही नहीं शादी के कुछ दिन बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा करने से उसने इनकार कर दिया। महिला ने बताया कि सात माह की गर्भवती होने के बावजूद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में उसने अपने पति व ससुरालियों से शिकायत की, तो उन्होंने बुरी तरह पिटाई की, जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जिसके कुछ दिन बाद पति समेत अन्य आरोपी उसके कार में बैठाकर जबरन मायके ले गए, जहां पति ने तीन तलाक बोलकर उसे गांव के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में सिंभावली थाने में तहरीर देने पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसने महिला आयोग की सदस्य को शिकायती पत्र दिया। सीओ पवन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर महिला के पति शौकीन, देवर मुरसलीन, सरवर, चांदू समेत इंसार, इरशाद, अंजुम व नन्ही के खिलाफ दहेज उत्पीडन, जाने से मारने की धमकी देना, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed