फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ज्येष्ठ दशहरा : उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ज्येष्ठ दशहरा : उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे से गूंजे घाट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा के पृथ्वी पर आगमन के दिवस (ज्येष्ठ गंगा दशहरा) पर लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर छोटे बच्चों का मुंडन कराया और गंगा पूजन भी किया गया। इस दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से घाट गूंजते रहे।
बृहस्पतिवार को सभी दस लक्षणों से युक्त गंगा दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पहुंचकर स्नान प्रारंभ कर दिया। दिन भर गंगा भक्तों की भीड़ ब्रजघाट के गंगा घाट पर पहुंचती रही और मां गंगा के जयघोष के बीच आस्था की डुबकी का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर्व पर ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा के तटों पर श्रद्धालुओं की जमघट लगा रहा। स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली प्रांतों समेत मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत आसपास के जनपदों के श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रही। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा स्वच्छता के लिए किया जागरूक
गंगा सभा आरती समिति संचालक कपिल नागर, श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, गौरव मिश्रा, ओमप्रकाश पहलवान, सतनाम यादव, महेश बंसल समेत अन्य लोगों ने बाहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को गंगा को प्रदूषित न करने और गंगा स्वच्छता में भागीदारी के प्रति जागरूक किया।
श्रद्धालु छोड़ गए गंदगी का अंबार
फोटो 17
पतित पावनी मां गंगा को स्वच्छ व प्रदूषण रहित बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को जागरूक कर रही हैं, लेकिन इसका असर होता दिखाई नहीं दे रहा। बृहस्पतिवार को स्नान करने आए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ गंदगी का अंबार छोड़ गई। जिसका निस्तारण करने के लिए पालिका-प्रशासन को कड़ी कवायद करनी होगी।
बाजारों में उमड़ी भीड़
फोटो 18
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़ से बाजार में भी रौनक बढ़ गई। बच्चों के खिलौने, महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन के सामान, चाट-पकौड़ों की दुकानों समेत अन्य दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दी।

छबील लगाकर बांटा शर्बत
फोटो 19
गंगा दशहरा पर गंगानगरी ब्रजघाट समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने छबील लगातर शर्बत का वितरण किया। वहीं हाईवे पर भारत स्काउट जमियत यूथ क्लब के स्काउट व रावर्स ने जल सेवा की। वहीं अल्लाबख्शपुर के निकट सलमान ने लोगों को शर्बत पिलाया। समाजसेवी प्रशांत चौधरी और राहुल शर्मा ने गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिस व यातायात कर्मियों को पानी पिलाया।

ब्रजघाट में बच्चे का मुंडन कराते परिजन।

ब्रजघाट में बच्चे का मुंडन कराते परिजन।- फोटो : GARH

ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान अठखैलिया करतीं युवती।

ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान अठखैलिया करतीं युवती।- फोटो : GARH

हर हर गंगे--। ब्रजघाट में गंगा ज्येष्ठ दशहरा पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत यूपी के जनपदों से पह

हर हर गंगे--। ब्रजघाट में गंगा ज्येष्ठ दशहरा पर दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत यूपी के जनपदों से पह- फोटो : GARH

ब्रजघाट में ड्रोन से भी परखीं जाती रही सुरक्षा व्यवस्था।

ब्रजघाट में ड्रोन से भी परखीं जाती रही सुरक्षा व्यवस्था।- फोटो : GARH

्येष्ठ गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में गंगा तट पर पूजा अर्चना करातीं महिला श्रद्धालु।

्येष्ठ गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में गंगा तट पर पूजा अर्चना करातीं महिला श्रद्धालु।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed