{"_id":"629e34c00b872f1304060033","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2396381199","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान की गला रेतकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के लापता किसान का शव मेला रोड स्थित एक ईंख के खेत में पड़ा मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चकलठीरा निवासी बाबूराम (40) पुत्र किशनलाल रविवार की सुबह करीब दस बजे से घर से निकला था। मृतक की पत्नी इंद्रा देवी ने बताया कि रविवार को बाबूराम किसी काम के लिए गढ़ गए थे। जिसके बाद वह घर पर नहीं लौटे। शाम को घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सोमवार को गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा बाबूराम का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जहां ईंख के खेत में शव मिला। परिजनों के अनुसार बाबूराम के गले पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के आसपास की जगह की तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला करने जैसा प्रतीत हो रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके अलावा परिजनों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।