फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दादा को दवा दिलाने जा रहे किशोर को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दादा को दवा दिलाने जा रहे किशोर को पीटा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बीमार दादा को दवा दिलाने के लिए ले जा रहे किशोर को पड़ोसियों ने पीटा। वहीं घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में किशोर का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। घायल के दादा ने न्यायालय के आदेश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अनूपपुर डिबाई निवासी अरशद ने बताया कि गांव के ही रहने वाले अकील और उसके परिजन उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। सात मई की रात करीब 8 बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके चलते उसका 17 वर्षीय पोता अजीम स्कूटी से उसे गांव में ही एक चिकित्सक के यहां दवाई दिलाने के लिए ले जा रहा था। रास्ते में स्कूटी की साइड एक युवक को लग गई। जिसे लेकर शकील, अकील, वकील, माजिद निवासी अनूपपुर डिबाई और उनके जीजा तनवीर निवासी मंडौली, दिल्ली ने अजीम और उसकी पिटाई करते हुए स्कूटी छीन ली और धमकी देकर चले गए। लेकिन अगले दिन पांचों आरोपी धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए अजीम पर बलकटी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बीच-बचाव करने पर अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। वहीं घर में रखे सामान में भी तोडफ़ोड़ की। हंगामा होने पर ग्रामीणों को एकत्र होते देख कर आरोपी भाग निकले। जिसके बाद अजीम को सिंभावली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना के संबंध में उसने आरोपियों के खिलाफ सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी, पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ को भी शिकायती पत्र भेजे। इस पर भी कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed