{"_id":"6294ec24e5ee390c003ccd6f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd23925645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, चार घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जनपद मेरठ के मलियाना निवासी प्रीति (42) पत्नी रजनीश अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार की तड़के ऑटो में सवार होकर ब्रजघाट में सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए आ रही थी। जानकारी के अनुसार जैसे ही ऑटो गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई के पास मेरठ रोड पर पहुंचा तो सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार सविता, सबोध समेत ऑटो चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत घायलों को सीएचसी भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया और घायलों को उपचार दिया।
स्नान कर लौट रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर
जनपद हाथरस निवासी सीमा पत्नी पप्पू अपने पति के साथ गाजियाबाद रहती है। जानकारी के अनुसार सीमा और उसका पति ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के आए थे। वहां से लौटने के दौरान वह जाम के कारण पैदल चलकर हाईवे पर पहुंचे, इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने सीमा को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पति ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
गढ़ कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों जगहों पर हुए हादसों में महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, इसके अलावा परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद