फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फार्म भरने का झांसा देकर किसान से 50 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
फार्म भरने का झांसा देकर किसान से 50 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। किसान क्रेडिट कार्ड के डेढ़ लाख रुपये जमा करने गए किसान से ठगों ने 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी छज्जू सिंह ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि क्षेत्र के भोवापुर मस्तानगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उसका केसीसी का खाता है। 6 मई को वह केसीसी के डेढ़ लाख रुपये जमा कराने के लिए बैंक शाखा गया था। पीड़ित ने बताया कि पैसे जमा कराने के दौरान काउंटर पर मौजूद बैंककर्मी ने फार्म में कुछ कमी बताकर दोबारा भरने के लिए कहा। इसी दौरान पास में खड़े दो युवक मदद करने के बहाने से उसे बैंक शाखा के बाहर ले आए। जहां उनके तीन अन्य साथी भी खड़े हुए थे। एक युवक ने पैसे जमा करने का फार्म भरते हुए उसके हाथ से 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन कुछ ही देर में नोटों की गड्डी वापस कर दी। फार्म भरवाने के बाद जब वह काउंटर पर पहुंचा, तो गड्डी में ऊपर की तरफ केवल एक 500 रुपये का नोट लगा हुआ था, बाकी कागज थे। जिसके बाद उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि उसने काफी देर तक युवकों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसकी पहचान में दो युवक आए हैं। जिसके बाद उसने सिंभावली पुलिस को भी सूचना दी थी।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं सीओ का कहना है कि बैंक शाखा में किसी भी अंजान व्यक्ति से मदद न लें। ना ही किसी के हाथ में पैसे दें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो बैंककर्मियों समेत पुलिस को सूचना दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed