{"_id":"628a8b0b2111f548f56685d6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2388407174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसने 15 दिन पहले बाबूगढ़ क्षेत्र में महिला के साथ कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश पर विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान फुलड़ी नहर पटरी पर एक बदमाश के पहुंचने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एसओजी को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे एक युवक ने पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ कर भागने की कोशिश की, तो पुलिस टीम ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया। अपने आप को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी बदमाश पर फायरिंग की, पुलिस टीम की फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम इकराम उर्फ पप्पू बताया। जो लिसाडी गेट मेरठ का रहने वाला है और वर्तमान में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में रहता है। इकराम ने बताया कि उसने 15 दिन पहले बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया था। एएसपी ने बताया कि इकराम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, जो देहात क्षेत्रों में अधिकांश अपराध करता था। उसके पास से लूटे गए कुंडल, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इकराम पर जनपद हापुड़, बुलंदशहर समेत अन्य थानों में लूट समेत अन्य धाराओं में 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है। जिसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।