{"_id":"6283da48a88b711d8b1d19ab","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2385546143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से तंग युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों से तंग युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा में डूबते युवक को निकालते गोताखोर।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों से तंग युवक गंगा में कूदा, गोताखोरों ने बचाया
गढ़मुक्तेश्वर। ससुरालियों से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए मंगलवार को ब्रजघाट के गंगा पुल से छलांग लगा दी, लेकिन गोताखोरों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जिसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर संभल से बाइक पर सवार होकर दंपती गाजियाबाद जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र में गंगानगरी ब्रजघाट पुल पर पहुंचे तो अचानक युवक ने बाइक रोक ली और दस मिनट तक अपनी पत्नी के साथ हाईवे किनारे गंगा पुल पर घूमता रहा, जिसके बाद अचानक से युवक ने पुल से गंगा की बीच धारा में छलांग लगा दी, पत्नी के शोर मचाने पर गंगा घाट किनारे बैठे गोताखोरों ने भी शोर सुनकर युवक को बचाने के लिए छलांग लगाई और उसे गंगा से निकाल लिया। मोटर बोट के जरिए युवक को घाट पर ले आए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और पत्नी को चौकी पहुंचाया। जहां पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने पत्नी से दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके साले और ससुर खुश नहीं है। जो आए दिन परेशान रखते हैं, जिससे परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसके परिजनों को मौके पर बुलाया और दोनों के बीच समझौता कराकर भविष्य के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद