{"_id":"627d38dcc44a96234f1be57e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2383006149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के डर से 101 अपात्रों ने राशन कार्ड किए सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के डर से 101 अपात्रों ने राशन कार्ड किए सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्रवाई के डर से 101 अपात्रों ने राशन कार्ड किए सरेंडर
गढ़मुक्तेश्वर। अपात्र राशन कार्ड धारकों द्वारा लिए गए खाद्यान्न के बाजार दर से वसूली के निर्देश के बाद क्षेत्र में राशन कार्ड सरेंडर करने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब तक 101 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं।
पूर्ति विभाग उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण कराता है। इसमें पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। पिछले काफी समय से यह महीने में दो बार एवं निशुल्क वितरित हो रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि नगर समेत तहसील क्षेत्र में 77 हजार 64 लोगों पर राशन कार्ड हैं। जिनमें उपभोक्ता 3 लाख 41 हजार 44 यूनिट राशन का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन अपात्र लोगों के राशन कार्ड भी बने होने के चलते कई पात्र सरकार की इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसको देखते हुए शासन ने अपात्र राशन कार्ड धारकों पर कार्रवाई का निर्णय लिया है। शासन द्वारा निर्देश है कि अपात्र राशन कार्ड धारकों से उनके द्वारा लिए गए खाद्यान्न की वसूली बाजार भाव से की जाएगी। इसके बाद से अपात्र राशन कार्ड धारकों में हड़कंप की स्थिति है। जिसके चलते अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपने कार्ड सरेंडर करना शुरू कर दिया है। तहसील क्षेत्र की बात की जाए तो अभी तक 101 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने कहा है कि यदि किसी अपात्र ने राशन कार्ड अभी भी सरेंडर नहीं किया, तो उसके विरुद्ध वसूली की कार्रवाई की जाएगी। संवाद