फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बरात के स्वागत के दौरान विवाद, तमंचे लेकर घर में घुसे पड़ोसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बरात के स्वागत के दौरान विवाद, तमंचे लेकर घर में घुसे पड़ोसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बरात के स्वागत के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिससे गुस्साए पड़ोसी तमंचे लेकर लड़की पक्ष के घर में घुस गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव अनुपपुर डिबाई निवासी शाहिद ने शनिवार की रात सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि शनिवार को उसकी बहन की शादी थी। बारात शहीद नगर से आई थी। परिजन और ग्रामीण बारातियों के स्वागत और उनकी व्यवस्था में लगे हुए थे। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले कुछ बच्चों में आपस में विवाद हो गया, जिन्हें समझाबुझा कर घर भेज दिया गया। पीड़ित ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही गांव के ही रहने वाले जानु उर्फ जान मोहम्मद अपने दो बेटों अजीम व अतीस के साथ तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा उसके सीने से सटा दिया। हंगामा होने पर लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी भाग निकले। लेकिन भागने के दौरान एक तमंचा, दो गोली और अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़ गए। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जान मोहम्मद, अजीम व अतीस के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तमंचा, कारतूस व स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed