{"_id":"6262e4223f8e396e460d77da","slug":"hapur-news-garh-news-gbd237287917","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुना करने का लालच देकर 60 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुना करने का लालच देकर 60 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रकम दोगुना करने का लालच देकर 60 लाख ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। निफ्टैक ग्लोबल कंपनी में निवेश और रकम को दोगुना कराने का लालच देकर आरोपियों ने एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि करोड़ों की ठगी के मामले में आरोपी पहले से जेल में बंद हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव डेहरा निवासी शशांक तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उल्लेख किया है कि 2015 में उसके पिता मूलचंद की उनके सहपाठी सुभाष से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने बताया था कि चांदनेर, गढ़ और गाजियाबाद जैसे स्थानों पर एक निफ्टैक ग्लोबल कंपनी है। जिसमें निवेश किया जा सकता है। जिसके बाद उसके पिता ने कंपनी के पदाधिकारी धर्मपाल, अशोक, चंद्रकीरण और अशोक चौहान से मुलाकात की। जहां आरोपियों ने बताया कि कंपनी में निवेश करने के बाद 18 माह में रकम दोगुना मिलती है। साथ ही हर माह चार प्रतिशत के हिसाब से ब्याज भी मिलता रहता है। जिसके बाद पीड़ित ने उनके झांसे में आकर 28 सितंबर 2015 में 25 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फिर 5 लाख रुपये की रकम दी। 2018 में 3 लाख पचास हजार रुपये फिर दे दिए। इसी तरह से कई बार में कुल 60 लाख पचास हजार रुपये आरोपी धर्म, अशोक, चंद्रकिरण और अशोक चौहान को खाते से ट्रांसफर किए गए। जिसके बाद 2020 में कोरोना की लहर आने पर उनके खाते में हर माह आने वाला ब्याज बंद हो गया। इतना ही नहीं जब पीड़ित अपने रुपयों का तगादा करने पहुंचा तो चारों आरोपी अपने कार्यालयों और आवासों से गायब मिले। जिसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जहां सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में पहले से तीन आरोपी जेल में है, इसके अलावा इस मामले की भी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद