{"_id":"625464486a6f7f3c22191c91","slug":"hapur-news-garh-news-gbd23674241","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से चार वर्षीय बच्ची का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से चार वर्षीय बच्ची का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से चार वर्षीय बच्ची का अपहरण
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक स्कूल से बुर्का पहने एक महिला ने नर्सरी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया। बच्ची के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पिता ने थाने में तहरीर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड निवासी कासिम की 4 वर्षीय बेटी रोजी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ती है। कासिम ने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार की सुबह स्कूल गई थी। जिसके कुछ ही देर बाद एक बच्ची स्कूल से घर पहुंची, जिसने बताया कि उसकी बेटी का स्कूल परिसर से एक बुर्का पहने हुए महिला अपहरण कर ले गई है। उसने तुरंत ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और स्कूल पहुंच गया। सूचना के बाद पुलिस टीम भी स्कूल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सिंभावली पुलिस ने बताया कि स्कूल में लगी सीसीटीवी फुटेज चैक की गई। जिसमें पता चला कि छात्रा को ले जाने वाली महिला उसकी रिश्तेदार ही है। अपहरण का कारण छात्रा के माता-पिता के बीच चल रही अनबन बताया जा रहा है।