{"_id":"6249e45315bd2560f04e8a01","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2363370100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दी गई रकम मांगने पर पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दी गई रकम मांगने पर पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दी गई रकम मांगने पर पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ के मवाना के कपड़ा कारोबारियों द्वारा उधार में दिए गए कपड़ों के पैसे मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सिंभावली थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मवाना निवासी अमीर आजम ने रविवार को तहरीर देते हुए बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी मुस्तफा ने उसकी दुकान से कपड़े उधार लिए थे। शनिवार को वह रामबाग कॉलोनी मेरठ निवासी अपने साथी दोस्त मोहम्मद के साथ गांव पैसों का तकाजा करने के लिए रतुपुरा पहुंचा। जहां आरोपी ने तमंचा निकालकर धमकी देना शुरू कर दिया। जिसके बाद मुस्तफा, जैद और नौशेर ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके अलावा मुस्तफा ने दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शोर मचाने और हंगामा होने पर राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कराया। पीड़ित ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुस्तफा, जैद, नौशेर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।