फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं के अपहरण की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए अपहरण की कोशिश की। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया, जिसके बाद पिटाई कर आरोपी भाग निकले। एक छात्रा के पिता ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी बेटी समेत गांव की कुछ छात्राएं सोमवार को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने के लिए सिंभावली स्थित इंटर कॉलेज में गई थीं। परीक्षा के उपरांत सभी छात्राएं ई-रिक्शा में बैठकर गांव वापस लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार कुछ युवकों ने ई-रिक्शा रोक लिया। जिन्होंने अश्लील फब्तियां कसते हुए छात्राओं से छेड़छाड़ की। जिसके बाद धक्का मारकर रिक्शा चालक को गिरा दिया और जबरन रिक्शा लेकर जाने लगे। ई-रिक्शा चालक ने विरोध किया, तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच ई-रिक्शा चालक ने फोन पर छात्राओं के परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी दोनों बाइकों को मौके पर छोड़कर भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि युवकों के पास बलकटी और तमंचे भी थे। पीड़ित ने एक युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मनचलों के आतंक से छात्राएं काफी परेशान हैं। आये दिन बाइक सवार युवक छात्राओं का पीछा करते हुए फब्तियां कसते हैं। वहीं छात्रों के गुटों में भी अक्सर विवाद होते रहते हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न हो पाने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed