{"_id":"624203ccd7a9582a681854af","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2360339159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड्ढा नहर पटरी पर बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड्ढा नहर पटरी पर बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्ढा नहर पटरी पर बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा में सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस और एसओजी टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से दो बाइक, तमंचे समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम सिंभावली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार और एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रेकी करने के बाद नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर टीम ने बड्ढा नहर पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान गांव नयाबांस की तरफ से दो बाइकों पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक मोड़कर वापस भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों के पीछा करने पर बदमाशों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिसकर्मियों की फायरिंग से दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
बदमाशों ने अपने नाम समीर, विजय और कन्हैया निवासी जनपद मुजफ्फरनगर बताए हैं। गोली लगने से घायल समीर और विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो क्षेत्र के गांव फत्तापुर में चोरी की घटना में वांछित थे।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि समीर के खिलाफ मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने और सिंभावली में चोरी, जानलेवा हमला, आम्र्स एक्ट, नकबजनी समेत अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। वहीं विजय के खिलाफ भी सिविल लाइन थाना मुजफ्फरनगर में जानलेवा हमला, आम्र्स एक्ट, चोरी और सिंभावली थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। तीनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।