{"_id":"622e39aadc3b9e1671161009","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2353639127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीडन, जान से मारने की कोशिश और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी इकलौती बेटी की शादी मई 2021 में सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। जिसने बताया कि उसने शादी में करीब 18 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़ित का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी के पति ने किसी दूसरी युवती से फोन पर बात करना शुरू कर दिया। जिसके बारे में पूछने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि दामाद समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 15 बीघा कृषि भूमि, कार और पांच लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिससे इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, वहीं पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन व रिश्तेदार बेटी की ससुराल उन्हें समझाने पहुंचे। लेकिन आरोपियों ने उसकी बेटी को परिजनों व रिश्तेदारों के साथ ही घर से निकाल दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।