{"_id":"6224fadefca2f60e21685b32","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2350375131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से हजारों की नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से हजारों की नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान से हजारों की नकदी, जेवर चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर संदूक उठा ले गए। जिसमें से नकदी और जेवर निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव राजपुर निवासी दयानंद ने रविवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि शनिवार की रात वह काम से गाजियाबाद गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी भी अपने मायके गई थी। रविवार की सुबह पड़ोसी ने फोन पर उसे सूचना दी कि उसके मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। इस बारे में उसने अपनी पत्नी को बताया, तो वह अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ घर पहुंची। वह भी गाजियाबाद से तुरंत ही अपने घर पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि शनिवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर कमरे में रखा एक संदूक चोरी कर लिया। जिसमें पुराने कपड़ों के बीच में 15 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे। इसके अलावा कोई सामान चोरी नहीं हुआ। जिसके बाद उसने पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर संदूक की तलाश शुरू की, तो संदूक गांव के जंगल में पड़ा मिला। जिसमें रखे कपड़े बिखरे हुए थे, लेकिन नकदी और जेवरात उसमें नहीं थे। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथमदृष्टया घटना में किसी परिचित का शामिल होना लग रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।