{"_id":"62239573e2040b05bd2b4201","slug":"hapur-news-garh-news-gbd234980526","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने पहुंचे संचालक को महिलाओं ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने पहुंचे संचालक को महिलाओं ने भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान खोलने पहुंचे संचालक को महिलाओं ने भगाया
गढ़मुक्तेश्वर। गांव फुलडेहरा में देशी शराब का ठेका खुलने का विरोध कर रही महिलाओं ने शनिवार को भी ठेका नहीं खुलने दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि यह दुकान दूसरे गांव के लिए आंवटित है। शनिवार को दुकान खोलने पहुंचे संचालक को महिलाओं ने भाग दिया। हालांकि, आबकारी विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दुकान खोली गई।
सिंभावली क्षेत्र के गांव फुलडेहरा के बाहरी छोर पर सरकारी देशी शराब की दुकान है। गांव की महिलाओं ने 25 फरवरी को हंगामा करते हुए दुकान बंद करा दी थी। महिलाओं का आरोप था कि दुकान गांव लिसड़ी के नाम पर जारी की गई, लेकिन संचालक द्वारा उनके गांव के बाहर खोल दी गई। 25 फरवरी से दुकान बंद चल रही थी, लेकिन शनिवार को संचालक दुकान खोलने के लिए पहुंच गए। जिसकी जानकारी मिलते ही महिलाओं ने दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान संचालक के साथ महिलाओं की कहासुनी भी हुई। महिलाओं के ना मानने पर संचालक वहां से चले गए और सूचना आबकारी विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक आशुतोष दूबे सिंभावली पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने महिलाओं को समझाबुझा कर शांत कराया। वहीं जल्द ही दुकान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दुकान खोली जा सकी।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि शराब की दुकान वर्तमान वित्तीय वर्ष में केवल मार्च माह तक उस स्थान पर संचालित होगी। जिसके बाद नए अनुबंध में दुकान अन्य स्थान के लिए आवंटित कर दी जाएगी। संवाद