{"_id":"62190fc75284a9091e735ae3","slug":"hapur-news-garh-news-gbd234601146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलडेहरा में महिलाओं ने बंद कराई शराब की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलडेहरा में महिलाओं ने बंद कराई शराब की दुकान
विज्ञापन
गांव फुलडेहरा के शराब ठेके पर हंगामा करतीं महिलाएं।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुलडेहरा में महिलाओं ने बंद कराई शराब की दुकान
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव फुलडेहरा में महिलाओं ने शराब की दुकान पर हंगामा करते हुए दुकान बंद करा दी। आरोप था कि यह दुकान दूसरे गांव के लिए आवंटित हुई है, अगर दोबारा दुकान खुली तो आंदोलन किया जाएगा।
महिलाओं ने बताया कि गांव फुलडेहरा के जंगल में शराब की दुकान पास के गांव देवली-फत्तापुर के नाम से आवंटित है, लेकिन संचालक ने दुकान उनके गांव की सीमा में खोली हुई है। गांव के लोग अधिक शराब पीने लगे हैं। वहीं युवा और बच्चे भी चोरी छिपे शराब का सेवन कर रहे हैं। जिससे शारीरिक और आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं बाहरी क्षेत्र के लोग भी शराब खरीदने के लिए वहां पहुंचते हैं, जो नशे में महिलाओं व युवतियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करते हैं। दुकान बंद कराते हुए महिलाओं ने कहा कि जिस गांव के लिए दुकान आवंटित है, उसी गांव में खोली जाए। वहीं उन्होंने कहा कि यदि दोबारा शराब की दुकान खुली, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध करने वालों में बबली, अनीता, अमरपाली, बसंती, सुनीता, गीता, रजनी, राधा, विमला समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे का कहना है कि इस संबंध में जांच कराई जाएगी। यदि देवली-फत्तापुर के लिए आवंटित दुकान को दूसरे स्थान पर खोला गया है, तो संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और दुकान को स्थानांतरित कराया जाएगा। संवाद