{"_id":"6212872204dead72250f3064","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2343533165","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डग्गामार बसें सीज, ओवरलोड कंटेनर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डग्गामार बसें सीज, ओवरलोड कंटेनर पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन डग्गामार बसें सीज, ओवरलोड कंटेनर पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में दौड़ रही डग्गामार बसों और ओवरलोड वाहनों पर एआरटीओ और पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की और वाहनों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
एआरटीओ महेश चंद शर्मा और सीओ पवन कुमार ने बताया कि पूर्व में चुनावी कार्यों में व्यस्त होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पाई थी। लेकिन रविवार को पुलिस और एआरटीओ ने संघन चेकिंग अभियान चलाकर नेशनल हाईवे पर दौड़ने वाली तीन डग्गामार बसों पर जुर्माना लगाते हुए सीज किया है। इसके अलावा एआरटीओ ने बताया कि रोड़ी(डस्ट) से भरे ओवरलोड ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई। जिनको गढ़ में स्याना चौपला के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से पकड़ा है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि डग्गामार बसों और ओवरलोड बसों की शिकायतें मिल रही थी, जिसको लेकर पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस तरह के वाहनों पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।