{"_id":"621284602951fd20854703fe","slug":"hapur-news-garh-news-gbd234352741","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जनपद हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अकबर अली रविवार को अपने 35 वर्षीय बेटे मौहब्बत अली के साथ सिंभावली में स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आए थे। जो दोपहर बाद बाइक से लालपुर वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर सिंभावली गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल अकबर अली को अस्पताल में भर्ती कराया। अकबर अली ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।