{"_id":"621137ce991768602c168470","slug":"hapur-news-garh-news-gbd234309911","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की धमकी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की धमकी दी
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज लोभियों ने दहेज में दो बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दो सगी बहनों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं बिना मांग पूरी किए वापस लौटने पर आग लगाकर हत्या करने की धमकी भी दी है। एसपी के निर्देश पर 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी कल्लू ने एसपी के निर्देश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसने बताया कि उसने अपनी दो बेटियों का निकाह जनपद बुलंदशहर के कस्बा औरंगाबाद निवासी दो सगे भाइयों के साथ किया था, जो वर्तमान में दिल्ली जहांगीरपुरी रहते हैं। उसने बेटियों की शादी में करीब 6 लाख रुपये खर्च किए थे। पीड़ित ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटियों के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में दो बाइक और दो लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिसके लिए गढ़ में रहने वाले उनके रिश्तेदार वाहिद और फरमान ने उन्हें उकसाया। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी बेटियों का उत्पीड़न और मारपीट करना शुरू कर दिया। 14 फरवरी को आरोपी मारपीट कर दोनों बेटियों को स्याना बस स्टैंड के पास कार से धक्का देकर भाग निकले। घर पहुंचकर बेटियों ने उसे और परिजनों को आपबीती बताई। कल्लू का आरोप है कि बेटियों के ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना दहेज की मांग पूरी किए वापस लौटने पर जला कर मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में उसने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर दहेज अधिनियम, मारपीट, षडय़ंत्र रचाने समेत अन्य धाराओं के तहत वाहिद, फरमान निवासी गढ़, सुफयान, नूर मोहम्मद, सहनाज, इस्माइल, नगमा निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।