{"_id":"620feb3390db194d0a11660e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd234267284","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट और एक लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट और एक लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट और एक लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये न मिलने पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को उसके मायके छोड़ दिया। वहीं पीड़िता के साथ देवर ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत भी की। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी जनवरी 2021 में जनपद बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता व परिजनों ने करीब 4 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन इससे पति और ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि पति और सुरालियों ने दहेज में बुलेट बाइक और एक लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे पूरा कर पाने में उसके मायके पक्ष के लोगों ने असमर्थतता जताई। जिसके बाद आरोपियों का उत्पीड़न बढ़ गया। इतना ही नहीं देवर ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत करने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद सितंबर 2021 में आरोपी मारपीट कर जबरन उसके मायके में घर के बाहर छोड़ गए। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के पति शाहरूख, ससुर पप्पू, सास अंजुम, ननदोई नईम, दिलशाद, इसरार, देवर इमरान और ननद मुस्कान के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।