{"_id":"620d33a70a6d93109c424ba9","slug":"hapur-news-garh-news-gbd234175514","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को तीन तलाक देकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने पति पर तीन तलाक देेने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह करीब पांच पूर्व हुआ था। निकाह के बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। महिला ने बताया कि पति सोमीन व ससुराल पक्ष के लोगों ने निकाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पति सोमीन तीन वर्षों से सऊदी में रहकर नौकरी करता है। जो 12 जनवरी 2020 की रात अचानक उसके मायके पहुंच गया। जिसने घर आते ही उसके साथ अभद्रता व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि बीच-बचाव कराने पहुंची उसकी मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी ने तीन बार तलाक बोलकर उसे तलाक दे दिया। वहीं दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। हंगामा होने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर सोमीन धमकी देते हुए भाग निकला। जिसकी शिकायत उसकी मां ने ससुर मुस्तकीम व अन्य ससुरालियों से की, तो उन्होंने भी अभद्रता करते हुए सोमीन का साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में उसने गढ़ कोतवाली और महिला थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे एसपी कार्यालय में शिकायत करनी पड़ी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि एसपी के निर्देश पर महिला के पति सोमीन, ससुर मुस्कीम समेत मोबीन, अंजुमन, आयशा, गुलबहार, परवीनी, असलम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद