फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मतदान से पूर्व माहौल बिगाडने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मतदान से पूर्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, वहीं दूसरी ओर अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में शरारती तत्वों ने महिलाओं के लिए अश्लील बातें लिखते हुए दीवारों पर पर्चे चिपका दिए। इस संबंध में महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार की सुबह सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में लोगों को कई मकानों की दीवारों पर पर्चे लगे दिखाई दिए। जिन पर शरारती तत्वों ने गांव की कई महिलाओं के प्रति अश्लील बातें लिखी र्हुइं थी। पर्चों को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चों को हटवाकर अपने कब्जे में लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद चार महिलाओं ने थाने में तहरीर दी। महिलाओं ने बताया कि शरारती तत्वों ने उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ ही गांव का माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश की है। इस संबंध में सीओ पवन कुमार का कहना है कि पर्चों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करते हुए शरारती तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। जो जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed