फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

साइबर ठगों ने खाते से निकाले 26 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
साइबर ठगों ने खाते से निकाले 26 हजार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से तीन बार में 26 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ क्षेत्र के गांव मानकचौक निवासी संजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका बचत खाता नगर के बैंक में है। उसके खाते से 5 फरवरी को 10 हजार रुपये निकाले गए। जिसके बाद 6 फरवरी को 6 हजार और सात फरवरी को एक बार फिर 10 हजार रुपये की रकम निकाली गई। लेकिन धनराशि निकलने के संबंध में उसके पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही पैसे को मेसेज। 7 फरवरी को वह अपने खाते से कुछ रुपये निकालने के लिए बैंक शाखा गया, तो उसे इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद उसने अपने खाते की डिटेल निकलवाई, तो पता चला कि आधार कार्ड के जरिए साइबर ठगों ने उसके खाते से रकम निकाली है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed