{"_id":"61fead153b8dc251f057888f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2337015116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बना नहीं, खाते से निकले 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बना नहीं, खाते से निकले 20 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बना नहीं, खाते से निकले 20 हजार
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी एक युवक के बैंक खाते से बिना एटीएम कार्ड 20 हजार की रकम निकल गई। पीड़ित ने बैंककर्मियों पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए साइबर क्राइम में शिकायत की है।
नगर के मोहल्ला मंडी चौक नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसका खाता नगर के एक बैंक में है। उसने आज तक एटीएम कार्ड नहीं बनवाया है और ना ही वह ऑनलाइन खरीदारी करता है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल पर खाते से 10 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। लेकिन रात होने के चलते वह बैंक में शिकायत नहीं कर सका। इसके बाद शनिवार की सुबह दोबारा 10 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। बैंक शाखा खुलने के बाद वह प्रबंधक के पास पहुंचा और इस बारे में जानकारी दी। जहां शाखा प्रबंधक ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए उसके खाते से रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित का कहना है कि बैंक कर्मियों की सांठगांठ से उसके खाते से नकदी निकाली गई है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर उसके पैसे वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद