फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दफ्तर में घुसकर ट्रांसपोर्टर पर की फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दफ्तर में घुसकर ट्रांसपोर्टर पर की फायरिंग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर बने ऑफिस में घुसकर तीन युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी शाहनवाज ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दिल्ली-संभल समेत सोनीपात-पानीपत रूट पर उसकी प्राइवेट बसें चलती हैं। बस चालकों व परिचालकों से वार्ता करने और नजर रखने के लिए उसने गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने एक ढाबे पर अपना ऑफिस बनाया हुआ है। बृहस्पतिवार की रात वह अपने कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान ताबिश निवासी किठौर, साजिद निवासी गांव हुमायूनगर मेरठ, आसिफ निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ वहां पहुंच गए। जिन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचे से उस पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचा। गोली चलने के बाद मौके पर लोगों को आता देखकर तीनों आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि गाजियाबाद के मसूरी निवासी दानिश समेत अन्य आरोपी बसों के रूट को लेकर उससे रंजिश मानते हैं, जिसके चलते तीनों आरोपियों ने दानिश की शह पर उस पर जानलेवा हमला किया है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ताबिश, साजिद, आसिफ को गिरफ्तार कर उनके पास एक तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed