फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वैठ में युवक को लगा करंट, ओवैसी कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव वैठ में ओवेसी की सभा में पहुंचे लोग। - फोटो : GARH
वैठ में युवक को लगा करंट, ओवैसी कार्यक्रम बीच में छोड़कर लौटे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैठ में एआईएमआईएम प्रत्याशी फुरकान चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसंपर्क अभियान के दौरान एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए।
सोमवार करीब साढ़े 4 बजे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में जनसंपर्क करने के लिए पहुंचे। जहां कार से उतरते ही हजारों लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करना शुरू कर दिया। कुछ दूर चलने पर औवेसी मदरसे में पहुंचे और प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं से वार्ता की। क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी जावेद भी अन्य समर्थकों के साथ वैठ आया था। जो ओवैसी को देखने के लिए वहां खड़े एक ट्रक के केबिन की छत पर चढ़ गया। जिसके ऊपर से जा रही बिजली की 11 हजार की लाइन ने युवक को चपेट में ले लिया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घायल को तुरंत लोगों ने ट्रक से उतार कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ओवैसी बिना जनसंपर्क किए ही लौट गए।
विज्ञापन

पुलिस ने एक वाहन किया सीज
ओवैसी के वैठ में पहुंचने से पहले बिना अनुमति मॉडीफाई कराई जीप में सवार होकर करीब एक दर्जन युवक स्टंट और नारेबाजी कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने जीप को रोककर सीज करते हुए थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड नियमों के उल्लंघन में 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गांव वैठ मे असदुद्दीन ओवैसी के जनसंपर्क कार्यक्रम में कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में औवेसी के जनसंपर्क के लिए अनुमति से अधिक लोगों के पहुंचने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसे संज्ञान में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष साबिर कसार और प्रत्याशी फुरकान चौधरी के साथ वसीम अहमद, मुदस्सर, गय्यूर, बिलाल, आसिफ, नासिर, मुसाहिद, मुस्तफा, नदीम, शौकीन, शाहआलम, इमरान, साजिद, दानिश, राशिद, शेर मोहम्मद, नासिर के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

गांव वैठ में ओवेसी का स्वागत करते कार्यकर्ता।

गांव वैठ में ओवेसी का स्वागत करते कार्यकर्ता।- फोटो : GARH

गांव वैठ में ओवेसी की सभा में पहुंची कार को पुलिस ने सीज किया।

गांव वैठ में ओवेसी की सभा में पहुंची कार को पुलिस ने सीज किया।- फोटो : GARH

गांव वैठ में ओवेसी की सभा में करंट लगने से बेहोश हुआ युवक।

गांव वैठ में ओवेसी की सभा में करंट लगने से बेहोश हुआ युवक।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed