फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाजपा की सरकार किसान विरोधी : अखिलेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में प्रेस वार्ता करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव एवं रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : GARH
भाजपा की सरकार किसान विरोधी : अखिलेश
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को गढ़ में संवाद कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जन और किसान विरोधी बताया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जब से देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी है, जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध से त्रस्त है। इस सरकार में केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा मिला है। आम जनता, किसान प्रताड़ित हुए हैं। भाजपा ने चुनाव में किए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने गंगा की सफाई को लेकर केवल दिखावा किया है। हकीकत में आज भी गंगा प्रदूषण से मुक्त नहीं हो सकी है। इन्हें मां गंगा कभी माफ नहीं करेंगी। चाहे कितनी भी डुबकी लगा लें, इनके पाप नहीं धुल पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों के गन्ना भुगतान के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाएगा। ताकि 15 दिनों में किसानों को गन्ना भुगतान कराया जा सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। कहा कि भयमुक्त समाज का नारा देने वाली सरकार के शासन में अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। हाथरस और लखीमपुर कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के हमदर्द अपने दादा चौधरी चरण सिंह की दुहाई देते हुए कहा कि यदि किसानों और नौजवानों को बचाना है, तो प्रदेश में इस बार हर हाल में गठबंधन की सरकार बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुबोध नागर, फारुख प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवरपाल यादव, सतपाल यादव, दिनेश यादव, शहजाद चौधरी, बब्लू भाटी, मतलबू चौधरी, साजिद चौधरी, राशिद चौधरी, फराहिम हारून, लोकेश गर्ग, गोविंद, ललित गोयल, गफ्फार खां, मुखिया मदहद अली, आशुतोष शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गढ़ प्रेस वार्ता कक्ष में आने के लिए पुलिस फोर्स से नोकझोंक करते कार्यकर्ता।

गढ़ प्रेस वार्ता कक्ष में आने के लिए पुलिस फोर्स से नोकझोंक करते कार्यकर्ता।- फोटो : GARH

गढ़ में सभा स्थल पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का इंतजार करते क

गढ़ में सभा स्थल पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का इंतजार करते क- फोटो : GARH

गढ़ में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते जयंत चौधरी।

गढ़ में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते जयंत चौधरी।- फोटो : GARH

ढ़ में संबोधन के बाद लोगों से हाथ मिलाते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

ढ़ में संबोधन के बाद लोगों से हाथ मिलाते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।- फोटो : GARH

गढ़ में सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

गढ़ में सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।- फोटो : GARH

गढ़ में सभा में मौजूद सपा और रालोद के कार्यकर्ता।

गढ़ में सभा में मौजूद सपा और रालोद के कार्यकर्ता।- फोटो : GARH

गढ़ में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।

गढ़ में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed