{"_id":"61f0352198cb4e7b7c76e03b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd233224143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा व्यापारी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला रिफ्यूजी कॉलोनी में दवा व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पिता का गांव में निधन हो गया था। जिनकी बुधवार को अरष्टी होनी थी। वह परिवार के साथ गांव में गया हुआ था। पड़ोसियों द्वारा चोरी की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत ही वह अपने मकान पर पहुंचा, तो मकान का ताला टूटा हुआ था। घर में सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। वहीं सेफ में रखी डेढ़ लाख की नकदी, सोने और चांदी के जेवर गायब मिले।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद